September 20, 2026 12:42 am

BREAKING NEWS

Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान: 9 अक्टूबर से शुरू होगी सबसे बड़ी सेल, जानिए अर्ली एक्सेस, बैंक ऑफर्स और भारी छूट PNB Bank Fraud: 48.48 करोड़ के बैंक घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन, हैदराबाद और ओडिशा में PCH ग्रुप के ठिकानों पर छापेमारी बुलंदशहर विधायक स्वर्गीय अनिल शर्मा के आवास पर पहुंचकर उनके स्मरण चित्र पर पुष्प अर्पित किये, केशव प्रसाद मौर्य करियर राशिफल 20 सितंबर: मेष और कर्क राशि पर दिखेगा मंगल का पराक्रम, इन राशियों को मिलेगा पदोन्नति और भारी धन लाभ सिगरेट छुए बिना भी घर में काम करने वाली महिलाओं में बढ़ रहा लंग कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए इसके चौंकाने वाले 5 मुख्य कारण कल का मौसम 20 सितंबर: रविवार को इन 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट! झारखंड से बंगाल तक आंधी-तूफान, यहां चेक करिए वेदर अपडेट

केशव प्रसाद मौर्य ने बुलंदशहर में जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं अधिकारियों के साथ की गयी समीक्षा बैठक

केशव प्रसाद मौर्य के जनपद बुलंदशहर दौरे पर थे, बुलंदशहर बाईपास चौराहे पर जनप्रतिनिधियों एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। निरीक्षण भवन, बुलंदशहर में उप मुख्यमंत्री जी ने पार्टी पदाधिकारियों, मा० जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनाव-2027 के दृष्टिगत संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के विषय पर गहन मंथन हुआ। 

इसके उपरांत श्री मौर्य ने जनपद स्तरीय प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्यों को पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण किया जाए। योजनाओं के क्रियान्वयन में पाई जाने वाली कमियों को तत्काल दूर किया जाए तथा मा० जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए स्थानीय एवं जनहित से जुड़े विषयों पर गंभीरता से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!