August 12, 2026 9:45 pm

BREAKING NEWS

रामलला दर्शन के लिए राजनांदगांव से अयोध्या धाम रवाना हुई विशेष ट्रेन, श्रद्धालुओं में उत्साह ‘संसद में आइए, अमित शाह पार्लियामेंट के आंगन में आकर जवाब देंगे क्या, जिन लोगों का IQ इतना लो…’, राहुल गांधी पर भड़कीं कंगना रनौत Asia First Desert-Themed Night Safari Project in Gujarat Surya Grahan 2026: कुछ ही घंटे में लगेगा सूर्यग्रहण, सूतक काल मान्य होगा या नहीं, क्या होगी अवधि… जानिए हर सवाल का जवाब कौन होगा राम मंदिर का CEO? 5300 आवेदनों में 18 उम्मीदवार हुए शॉर्टलिस्ट, IAS-IPS समेत 8 अफसरों ने दिए इंटरव्यू, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट भी शामिल कैश कांड में जस्टिस वर्मा पर लगे तीनों आरोप हुए साबित, सबूतों से हुई छेड़छाड़… समिति की रिपोर्ट पेश, अभी भी नहीं मिले इन सवालों के जवाब

चित्रकूट बहिलपुरवा के ग्रामीणों ने गांजा-शराब बेचने वाले दबंग पर लगाया आरोप, DM कार्यालय पहुंचे

चित्रकूट जिले के बहिलपुरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिजहनाकोलन गांव में नशीले पदार्थों की बिक्री को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने गांव के दबंग भोला पटेल पर आरोप लगाया है कि वह गांव के बीचो-बीच दुकान खोलकर गांजा और शराब जैसे नशीले पदार्थ बेचता है। 

ग्रामीणों का कहना है कि इस दुकान के चलते गांव में नशेड़ियों का जमावड़ा रहता है, जिससे महिलाओं और बच्चों का बाहर निकलना दूभर हो गया है। आए दिन नशे की हालत में इन लोगों द्वारा अश्लील हरकतें और गाली-गलौज की घटनाएं होती हैं। 

थाने में शिकायत करने पर उल्टा FIR दर्ज

ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने पहले भी इस मामले की शिकायत बेलपुरवा थाने में की थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय शिकायत करने वाले ग्रामीणों के खिलाफ ही FIR दर्ज कर दी। इससे आहत होकर आज सोमवार को लगभग आधा सैकड़ा ग्रामीण, जिनमें महिलाएं और पुरुष शामिल हैं, डीएम कार्यालय पहुंचे। 

डीएम से लगाई न्याय की गुहार

ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपते हुए गांव के बीच से नशीले पदार्थ बेचने वाली दुकान को हटाने और दबंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि यदि जल्द ही कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो गांव का माहौल और खराब हो जाएगा। 

ग्रामीणों की आवाज

ग्रामीणों ने कहा, “हमारे बच्चे इस माहौल में बड़े हो रहे हैं। दबंग भोला पटेल का आतंक इतना है कि कोई भी उसके खिलाफ खुलकर बोलने की हिम्मत नहीं कर पा रहा। लेकिन अब हमने ठान लिया है कि हम इस दुकान को हटवाकर ही दम लेंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!