September 27, 2026 1:25 pm

BREAKING NEWS

CM मोहन यादव ने पैतृक मकान में चलाई गेती, सिंहस्थ 2028 के मेगा प्लान का आगाज EPF खाताधारक सावधान: शादी या बच्चे के जन्म के बाद तुरंत अपडेट करें ई-नॉमिनेशन, वरना अटक सकती है पेंशन और ₹7 लाख का मुफ्त बीमा 29 वर्ष की उम्र में दिव्यांका सिरोही के अचानक निधन से गहरा सदमा: विशेषज्ञों ने बताया युवाओं में क्यों बढ़ रहे हैं गंभीर हृदय रोग वंदे भारत, राजधानी या शताब्दी? जानें तीनों ट्रेनों में कौन है ट्रैक का ‘असली बॉस’—स्पीड, सीट और सुविधाओं की पूरी तुलना गर्भावस्था में दुर्लभ संक्रमण और ऑटिज्म का खतरा: स्वीडन के बड़े अध्ययन में हुआ चौंकाने वाला खुलासा CM के लिए आएगा ₹250 करोड़ का नया जेट, विदेशी पायलट संभालेंगे कमान

MP में 1050 पटवारियों का होगा प्रमोशन, राजस्व विभाग ने शुरू की प्रक्रिया

MP में 1050 पटवारियों का होगा प्रमोशन, राजस्व विभाग ने शुरू की प्रक्रिया, RI बनेंगे पटवारी, कलेक्टरों से मांगे सर्विस रिकॉर्ड, 30 सितंबर तक भेजना होगा डाटा

1 जनवरी 2026 को 50 वर्ष से कम उम्र वाले होंगे पात्र, जून 2007 या उससे पहले नियुक्त पटवारियों को मिलेगा लाभ, तहसीलदार और नायब तहसीलदार के माध्यम से जुटाए जाएंगे रिकॉर्ड

भोपाल। मध्य प्रदेश में लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे पटवारियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। प्रदेश में 1,050 पटवारियों को राजस्व निरीक्षक (RI) के पद पर पदोन्नत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राजस्व विभाग मुख्यालय ने इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों को पत्र जारी कर पात्र पटवारियों के सर्विस रिकॉर्ड मांगे हैं।

कौन होगा पात्र, क्या है मापदंड ?

विभाग के निर्देश के अनुसार पदोन्नति के लिए उन्हीं पटवारियों को पात्र माना जाएगा, जिनकी आयु 1 जनवरी 2026 को 50 वर्ष से कम है। इसके साथ ही संबंधित पटवारी की नियुक्ति जून 2007 या उससे पहले पटवारी संवर्ग में हुई होना आवश्यक है। यानी 2007 से पहले नियुक्त और 50 साल से कम उम्र वाले पटवारियों को ही इस पदोन्नति का लाभ मिलेगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अपात्र नाम न भेजे जाएं।

तहसीलदार के माध्यम से जुटाया जाएगा रिकॉर्ड

राजस्व विभाग ने कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि वे तहसीलदार और नायब तहसीलदार के माध्यम से पात्र कर्मचारियों के सर्विस रिकॉर्ड जुटाएं। सर्विस बुक, गोपनीय चरित्रावली, विभागीय जांच की स्थिति और वरिष्ठता सहित पूरा रिकॉर्ड मुख्यालय भेजना होगा।

30 सितंबर तक भेजना होगा डाटा

सभी जिलों से यह रिकॉर्ड 30 सितंबर 2026 की सुबह 10 बजे तक अनिवार्य रूप से भेजने को कहा गया है। समय सीमा का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। रिकॉर्ड मिलने के बाद मुख्यालय स्तर पर पात्रता की जांच कर पदोन्नति सूची जारी की जाएगी। पदोन्नति होने से मैदानी स्तर पर राजस्व निरीक्षकों की कमी भी दूर होगी और राजस्व कार्यों में तेजी आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!