August 2, 2026 12:01 am

BREAKING NEWS

डबल इंजन सरकार किसानों और युवाओं के हित में निरंतर ले रही ऐतिहासिक फैसले : वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी

रायपुर, 1 अगस्त 2026

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि डबल इंजन सरकार अन्नदाताओं, युवाओं और देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर संकल्पबद्ध होकर ऐतिहासिक निर्णय ले रही है। उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण फैसले देश के किसानों, खिलाड़ियों और ऊर्जा क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होंगे।
श्री चौधरी ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (च्ड-ज्ञप्ै।छ) योजना को वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक जारी रखने को मंजूरी प्रदान की है। इसके लिए 3.15 लाख करोड़ रूपये के वित्तीय परिव्यय का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय करोड़ों किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करेगा तथा कृषि क्षेत्र को और अधिक सशक्त बनाएगा। उन्होंने इस किसान हितैषी निर्णय के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त किया।
वित्त मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 5,070 करोड़ रूपये के परिव्यय के साथ प्रधानमंत्री सूर्य सरोवर योजना (च्ड-ैैल्) को भी स्वीकृति दी है। इस योजना के अंतर्गत देशभर में 5,000 मेगावाट क्षमता की फ्लोटिंग सोलर पीवी परियोजनाओं का विकास किया जाएगा। इससे स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा, जलाशयों का बेहतर उपयोग होगा तथा देश की ऊर्जा आत्मनिर्भरता को नई गति मिलेगी।
श्री चौधरी ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा 36,441 करोड़ रूपये के परिव्यय के साथ नई खेलो इंडिया योजना को स्वीकृति देना देश के युवा खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी सौगात है। इस योजना के माध्यम से खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, उच्चस्तरीय कोचिंग, खेल विज्ञान, आधुनिक उपकरण, प्रशिक्षण शिविर तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा का अवसर उपलब्ध कराने के लिए व्यापक वित्तीय सहायता दी जाएगी।
वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्र सरकार किसानों की समृद्धि, हरित ऊर्जा के विस्तार और युवाओं की खेल प्रतिभा को वैश्विक मंच तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रभावी कदम उठा रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन निर्णयों से विकसित भारत के निर्माण को नई गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!