October 3, 2026 2:51 am

BREAKING NEWS

स्वच्छता को अपनी आदत बनाएं, स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत के निर्माण में दें योगदान : उप मुख्यमंत्री शुक्ल हर नौकरीपेशा को मिलेगी पेंशन: 2047 तक 60 करोड़ वर्कफोर्स को NPS से जोड़ेगा PFRDA, जानें ‘NPS तत्काल’ और ‘NPS स्वास्थ्य’ का मेगा प्लान सेवा की कहानी : महतारी वंदन की राशि बनी बेटी के भविष्य की पूंजी, हर माह सुकन्या खाते में बचत कर रहीं श्यामकली महात्मा गांधी के स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के विचारों को आगे बढ़ा रहे प्रधानमंत्री मोदी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव सुकन्या समृद्धि योजना में ₹5,000 महीना जमा करने पर कितना मिलेगा? 15 साल की बचत और 21 साल पर मैच्योरिटी का पूरा गणित भोपाल IAS मर्डर केस: आगरा में फोन छोड़ फरार केयरटेकर, तलाश में जुटी 60 पुलिसकर्मियों की टीम

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ राज्यपाल डेका ने की पदयात्रा

रायपुर, 2 अक्टूबर 2026

 नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ राज्यपाल डेका ने की पदयात्रा

 नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ राज्यपाल डेका ने की पदयात्रा

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर आज राजधानी रायपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ पदयात्रा आयोजित की गई। राज्यपाल श्री रमेन डेका पदयात्रा में शामिल हुए और नागरिकों को नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया।
राज्यपाल श्री डेका ने टाउन हॉल परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इसके बाद उन्होंने टाउन हॉल से शुरू हुई पदयात्रा में सहभागिता की। पदयात्रा के दौरान भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।
टाउन हॉल रायपुर से प्रारंभ होकर पदयात्रा अंबेडकर चौक पहुंची, जहां राज्यपाल श्री डेका ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने नशामुक्त भारत के निर्माण के लिए सामूहिक सहभागिता और जनजागरूकता को महत्वपूर्ण बताया।
पदयात्रा में सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, श्री सुनील सोनी सहित बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं, विद्यार्थी और शहर के नागरिक शामिल हुए। पदयात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!