बिहान से मिली पहचान, वनांचल की ज्योति बनीं लखपति दीदी

कवर्धा, 17 जून 2026

कभी घर की चारदीवारी तक सीमित रहने वाली कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखंड के सुदूर वनांचल क्षेत्र कुकदूर के ग्राम सेंदूखार की निवासी श्रीमती ज्योति पड़वार आज आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण की नई पहचान बन गई हैं। बिहान योजना से मिले अवसर और अपनी मेहनत के बल पर उन्होंने न केवल अपना व्यवसाय स्थापित किया, बल्कि आज लखपति दीदी के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है। पिछले महीने सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ग्राम लोखान मं आयोजित चैपाल में ग्रामीणों से संवाद किया था। इस दौरान ज्योति पड़वार ने मुख्यमंत्री को अपनी सफलता की कहानी बताई। उन्होंने साझा किया कि बिहान योजना से मिले सहयोग और ऋण की मदद से आज वे लखपति दीदी बन चुकी हैं। मुख्यमंत्री से हुई आत्मीय बातचीत ने उन्हें आगे बढ़ने की नई प्रेरणा मिली।
ज्योति पड़वार बताती हैं कि पहले उनका अधिकांश समय घरेलू कार्यों में ही बीत जाता था। आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का अवसर नहीं मिल पा रहा था। इसी दौरान वे बिहान योजना से जुड़ीं, जिसके माध्यम से उन्हें 2 लाख रुपये का ऋण प्राप्त हुआ। इस राशि से उन्होंने कुकदूर में फैंसी स्टोर की शुरुआत की और व्यवसाय के लिए आवश्यक सामग्री खरीदी। इसके साथ ही वे अपने पति के सिलाई कार्य में भी सहयोग करने लगीं। लगन और मेहनत से शुरू किया गया यह छोटा सा प्रयास आज एक सफल व्यवसाय का रूप ले चुका है। फैंसी स्टोर और अन्य गतिविधियों से उन्हें प्रतिवर्ष लगभग ढाई लाख रुपये की आय प्राप्त हो रही है। यही नियमित आय उन्हें लखपति दीदी की श्रेणी में लेकर आई है। इस आय से वे परिवार का खर्च वहन करने के साथ-साथ बच्चों की शिक्षा, बचत और अन्य आवश्यकताओं को भी पूरा कर रही हैं। अपनी मेहनत की कमाई से उन्होंने सोने-चांदी के आभूषण भी खरीदे हैं। ज्योति पड़वार का कहना है कि बिहान योजना ने उन्हें केवल आर्थिक सहायता ही नहीं दी, बल्कि आत्मविश्वास और सम्मान के साथ आगे बढ़ने का अवसर भी दिया। आज वे स्वयं निर्णय लेने में सक्षम हैं और परिवार की आर्थिक मजबूती में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13843/ 75

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!