August 5, 2026 2:37 am

BREAKING NEWS

‘जैसे कैंसर का इलाज क्रोसिन से नहीं हो सकता, वैसे ही पेपर लीक का समाधान…’, राज्यसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर बोले राघव चड्ढा ‘एक तरह का पागलपन…’, ईरान ने अमेरिका और इजरायल के एनर्जी ठिकानों को निशाना बनाने की खाई कसम, क्या ट्रंप नए हमले की कर रहे प्लानिंग? BREAKING: गुजरात से आई BJP के लिए खुशखबरी, मांजलपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में दर्ज की प्रचंड जीत, सतीश पटेल ने भिखाभाई को दी शिकस्त UP: सावन में नागिन का बदला! 2 दिन पहले जिस कमरे में नाग को मारा, उसी रूम में सांप ने दो मासूमों को डसा; 7 साल के बच्चे की मौत, इलाके में दहशत ‘हम उन पर जोरदार अटैक करेंगे, एक समय ऐसा आएगा जब…’, ईरान में तबाही मचाने की प्लानिंग कर रहे डोनाल्ड ट्रंप? जानिए कब होगा हमला Assam Floods: शिवसागर में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सीएम हिमंत सरमा, राहत शिविरों की स्थिति का लिया जायजा

बिहार में ‘सियासी पिच’ पर प्रशांत किशोर ने मारी एंट्री, गुजरात में BJP की बंपर जीत, विधानसभा उपचुनाव में किसको क्या मिला?

Bye Election to Assembly Constituencies: बिहार के बांकीपुर, मध्य प्रदेश के दतिया और गुजरात के मांजलपुर में हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। उपचुनाव नतीजों के बाद बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जहां जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने 19,324 वोटों से जीत से साथ बिहार की सियासी में एंट्री मार ली है। मध्य प्रदेश के दतिया में कांग्रेस ने अपनी सीट को बरकरार रखा। वहीं, बीजेपी ने गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट पर 30,630 वोटों से जीत दर्ज की।

बिहार में ‘सियासी पिच’ पर PK की एंट्री

इस उपचुनाव में बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट सबसे चर्चा में रही, जहां प्रशांत किशोर ने बीजेपी के उम्मीदवार नीरज कुमार को 19,324 वोटों से हराकर ‘बड़ा खेला’ कर दिया है। इस जीत के साथ प्रशांत किशोर अब बिहार की राजनीति में बड़े-बड़े नेताओं को टक्कर देते हुए नजर आएंगे।

गौरतलब है कि बिहार विधानभसा चुनाव 2025 में जन सुराज पार्टी के एक भी उम्मीदवार जीत दर्ज नहीं कर पाए थे, लेकिन करीब आठ महीने बाद प्रशांत किशोर ने बीजेपी के गढ़ कहे जाने वाले बांकीपुर में सेंध मार दी है। उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार नीरज कुमार को 44,827 वोट मिले हैं, जबकि राजद के उम्मीदवार रेखा कुमारी को 14,273 वोट मिले हैं, जो तीसरे नंबर रहीं।    

गुजरात में BJP की बंपर जीत

बिहार में बीजेपी को हार का सामना करना तो, वहीं गुजरात में बंपर जीत हासिल की। गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में सतीश पटेल ने भिखाभाई रबारी को करारी शिकस्त दी। भाजपा के उम्मीदवार सतीश पटेल ने अपने प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस प्रत्याशी भिखाभाई रबारी को 30,630 वोटों के विशाल और ऐतिहासिक अंतर से शिकस्त दी। सतीश पटेल उपचुनाव में कुल 55,481 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी भिखाभाई रबारी को 24,851 वोट मिले।

दतिया में कांग्रेस ने अपनी सीट को रखा बरकरार

मध्यप्रदेश के दतिया में हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने अपनी सीट को बरकरार रखा है। दतिया विधानसभा उपचुनाव में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी में था। चुनाव आयोग के अनुसार घनश्याम सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को 15 राउंड की मतगणना के बाद 6,016 वोटों से हराया। घनश्याम सिंह को 66,757 वोट मिले, जबकि आशुतोष तिवारी को 60,741 वोट मिले।

विधानसभा उपचुनाव में किसको क्या मिला?

अगर बात करें कि विधानसभा उपचुनाव में किसको क्या मिला, तो बिहार की राजनीति में जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत किशोर के रूप में एक नए युग की शुरुआत हो चुकी है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने अपनी सीट को बरकरार रखा है, जबकि उसे गुजरात में करारी हार का सामना करना पड़ा। वहीं, गुजरात में बीजेपी ने बंपर जीत हासिल करके भाजपा कार्यकर्ताओं को जश्न मनाने का पूरा मौका दिया।

ये भी पढ़ें: बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत से अखिलेश यादव गदगद, कहा- भगवान को नचाने का अहंकार रखने वालों को भगवान ने ही…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!