June 28, 2026 10:12 pm

BREAKING NEWS

लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना ‘मन की बात’ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से की राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी PM सूर्यघर योजना वालों की हुई बल्ले-बल्ले! अब अतिरिक्त सोलर बिजली भी खरीदेगी सरकार, अगले बिजली बिल में मिलेगा सीधा क्रेडिट पोलियो पर सरकार का बड़ा अभियान: मुख्यमंत्री साय और स्वास्थ्य मंत्री ने प्रदेशवासियों से की अहम अपील

महिलाओं का सशक्तिकरण ही आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

रायपुर , 28 जून 2026

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

“महिलाओं की आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक उन्नति राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। महिलाओं का सशक्तिकरण ही आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत है।” यह बात महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने अबूझमाड़ क्षेत्र के ग्राम कुरुषनार में आयोजित महतारी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से उन्हें आत्मनिर्भर, स्वावलंबी एवं सम्मानजनक जीवन प्रदान करने का सतत प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में स्व-सहायता समूहों से जुड़ने तथा स्वरोजगार आधारित गतिविधियों को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि समूहों की सामूहिक शक्ति ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा और मजबूती प्रदान कर रही है।

अपने नारायणपुर प्रवास के दौरान मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े महतारी सम्मेलन में शामिल हुईं, जहां ग्रामीण महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका आत्मीय स्वागत किया।
सम्मेलन में महिलाओं ने महतारी वंदन योजना और स्व-सहायता समूहों से जुड़ने के बाद अपने जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को साझा किया। उन्होंने बताया कि योजनाओं से प्राप्त आर्थिक सहयोग और समूह आधारित आजीविका गतिविधियों ने उनकी आय बढ़ाने तथा परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने जानकारी दी कि महतारी वंदन योजना का पोर्टल शीघ्र ही पुनः प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने पात्र महिलाओं से अपील की कि जो महिलाएं किसी कारणवश अब तक योजना से नहीं जुड़ सकी हैं, वे पोर्टल खुलते ही अपना पंजीयन अवश्य कराएं, ताकि उन्हें भी योजना का लाभ मिल सके। साथ ही अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से पात्र महिलाओं का समयबद्ध पंजीयन सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

महतारी सम्मेलन के दौरान महिलाओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें संस्करण का सामूहिक श्रवण भी किया। कार्यक्रम में महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।

इस अवसर पर मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कंदाड़ी ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम कुरुषनार की 76 वर्षीय रासोबाई, 76 वर्षीय सुगदई तथा 73 वर्षीय मोटेबाई को समाज कल्याण विभाग की ओर से सहायक छड़ी प्रदान की। उन्होंने आंगनबाड़ी परिसर में मुनगा का पौधरोपण कर पोषण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने सत्य साई अस्पताल रायपुर में हृदय का सफल ऑपरेशन करा चुकी आंगनबाड़ी की छात्रा कुमारी अनुष्का से भेंट कर उसका हालचाल जाना तथा उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी, स्वावलंबन और सशक्तिकरण से गांवों के विकास को नई गति मिलेगी तथा आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प और अधिक सशक्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13843/ 75

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!