राष्ट्रीय कृषि विकास योजना से किसानों को मिली सिंचाई की नई ताकत

रायपुर, 16 जून 2026

किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और कृषि उत्पादन में वृद्धि के उद्देश्य से संचालित राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आरकेवीवाई) ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। योजना के तहत किसानों को सेलो बोर निर्माण के लिए अधिकतम 20 हजार रुपये तक की अनुदान सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे उन्हें वर्षभर सिंचाई की सुविधा मिल रही है और कृषि गतिविधियों का विस्तार हो रहा है। योजना के अंतर्गत सेलो बोर खनन के लिए 5 हजार रुपये तथा पंप स्थापना के लिए 15 हजार रुपये का अनुदान दिया जाता है। इसका लाभ उन किसानों को प्रदान किया जाता है जिनकी कृषि भूमि नदी, नाला या नहर के समीप स्थित हो तथा उनके पास कम से कम आधा एकड़ या उससे अधिक भूमि हो।
सरगुजा जिले के अम्बिकापुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सरईटिकरा के कृषक काशीराम भी इस योजना से लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने अपने खेत में सेलो बोर का निर्माण कराया है, जिससे उनकी खेती को नया आधार मिला है। काशीराम बताते हैं कि पहले सिंचाई के पर्याप्त साधन नहीं होने के कारण खेती सीमित दायरे तक ही सिमटी हुई थी। योजना के माध्यम से बोरिंग सुविधा मिलने के बाद अब उनकी एक एकड़ कृषि भूमि में नियमित सिंचाई संभव हो गई है। सिंचाई सुविधा उपलब्ध होने से काशीराम ने खेती में विविधता लाते हुए धान के साथ-साथ मकई, भिंडी एवं अन्य सब्जियों की खेती शुरू की है। इससे न केवल उत्पादन बढ़ा है, बल्कि उनकी आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। अब वे सालभर कृषि कार्य कर बेहतर आर्थिक लाभ प्राप्त कर रहे हैं। काशीराम का कहना है कि शासन की कृषि हितैषी योजनाएं छोटे और सीमांत किसानों के लिए संबल बन रही हैं। सिंचाई सुविधाओं के विस्तार से किसानों की उत्पादन क्षमता बढ़ रही है और वे आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने इस सहायता के लिए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13843/ 75

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!