September 23, 2026 3:49 am

BREAKING NEWS

वंदे मातरम मामले में सुप्रीम कोर्ट में तीखी बहस: सॉलिसिटर General के ‘नक्सली’ बयान पर भड़के वकील, CJI ने कही बड़ी बात मंत्री विश्वास सारंग ने वार्ड 36 एवं 37 में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन अयोध्या, विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ता के रूप में राम जी और हनुमान जी के चरण स्पर्श से दिन प्रारंभ होता था-केशव प्रसाद मौर्य भरणी श्राद्ध 2026: 29 या 30 सितंबर, सही तारीख, यमराज की पूजा का महत्व और गया श्राद्ध के समान फल पाने की विधि रोटी या चावल: फैटी लिवर के मरीजों के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद? हेपेटोलॉजिस्ट और न्यूट्रिशनिस्ट से समझिए सही गणित कान्हा राष्ट्रीय उद्यान एवं फेन अभयारण्य के लिए निगरानी समिति गठित

करमा तिहार पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई एवं शुभकामनाएं

रायपुर, 22 सितंबर 2026

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने प्रकृति पूजा के पावन पर्व ‘करमा तिहार’ के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को गाड़ा-गाड़ा बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, खुशहाली और स्वस्थ जीवन की कामना की है।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि करमा तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपरा और प्रकृति के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है। यह पर्व प्रकृति के संरक्षण, भाईचारे, आपसी प्रेम और सामाजिक एकता का संदेश देता है। करम वृक्ष की पूजा कर प्रदेशवासी प्रकृति के प्रति अपनी कृतज्ञता और आस्था व्यक्त करते हैं।

उन्होंने कहा कि करमा तिहार हमारी लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण पर्व है। इस अवसर पर पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य के माध्यम से लोग उत्साह और उमंग के साथ पर्व मनाते हैं, जिससे छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान और अधिक समृद्ध होती है।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कामना की कि करमा तिहार का यह पावन पर्व प्रदेश में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा प्रकृति के संरक्षण और सामाजिक सद्भाव की भावना को और मजबूत करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!