September 19, 2026 2:19 am

BREAKING NEWS

चम्पावत को हराकर जनपद देहरादून बना चैंपियन – Devbhoomi Media

चम्पावत को हराकर जनपद देहरादून बना चैंपियन

देहरादून।

माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तराखण्ड के तत्वावधान में 17 से 19 सितम्बर 2026 तक महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर, देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालयी बालक वर्ग हॉकी प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस पर अंडर-14 वर्ग के सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले सम्पन्न हुए।

अंडर-14 बालक वर्ग के रोमांचक फाइनल मुकाबले में जनपद देहरादून ने जनपद चम्पावत को पराजित कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। देहरादून की ओर से कप्तान अनुराग सिंह द्वारा सेमीफाइनल एवं फाइनल में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया गया। तृतीय स्थान के लिए खेले गए मैच में जनपद नैनीताल ने जनपद अल्मोड़ा को हराकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इससे पूर्व प्रथम सेमीफाइनल में देहरादून ने नैनीताल को 2-1 से तथा द्वितीय सेमीफाइनल में चम्पावत ने अल्मोड़ा को 4-0 से पराजित किया था।

विजेता एवं उपविजेता टीमों को अंतरराष्ट्रीय कबड्डी रेफरी एवं उत्तराखण्ड कबड्डी एसोसिएशन के टेक्निकल हेड मनोज नेगी द्वारा ट्रॉफी एवं पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया।

अंडर-19 वर्ग में प्रथम सेमीफाइनल देहरादून बनाम ऊधम सिंह नगर तथा द्वितीय सेमीफाइनल पिथौरागढ़ बनाम महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून के मध्य एवं अंडर-17 वर्ग में प्रथम सेमीफाइनल देहरादून बनाम महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज तथा द्वितीय सेमीफाइनल चम्पावत बनाम पौड़ी के मध्य खेला जाना है।

उक्त प्रतियोगिता के आयोजन सचिव सेमवल चंद्र एवं मैच कमिश्नर महेश्वर दास गुप्ता हैं। प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका बृजेश नेगी, नरगिश इरफान, कामिनी धीमान, सुधा, संध्या, अमित कटारिया, वीरेन्द्र, सुल्तान, सौरभ, शुभम, मुनीर, दीपक, रूपेन आदि द्वारा निभाई जा रही है।

अभिलेखीकरण का दायित्व जितेन्द्र सिंह, सुश्री रुचिका बोरा, सोमू पन्त, सुश्री ज्योत्स्ना रावत, सुश्री सुमंगला पोखरियाल, सुश्री जान्हवी भट्ट आदि द्वारा निभाया जा रहा है।

इस अवसर पर जिला खेल समन्वयक जयदेव रावत, रविन्द्र सिंह रावत, घनश्याम आर्य, प्रमोद रावत, रोहित नेगी, पंकज सती, धनंजय घिल्डियाल, भगवती नौटियाल, अरविंद सुयाल, अमित कुमार आदि उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता का शुभारंभ  17 सितम्बर 2026 को राज्यसभा सांसद नरेश बंसल एवं विधायक रायपुर उमेश शर्मा काऊ द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!