August 5, 2026 1:48 am

BREAKING NEWS

UP: सावन में नागिन का बदला! 2 दिन पहले जिस कमरे में नाग को मारा, उसी रूम में सांप ने दो मासूमों को डसा; 7 साल के बच्चे की मौत, इलाके में दहशत ‘हम उन पर जोरदार अटैक करेंगे, एक समय ऐसा आएगा जब…’, ईरान में तबाही मचाने की प्लानिंग कर रहे डोनाल्ड ट्रंप? जानिए कब होगा हमला Assam Floods: शिवसागर में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सीएम हिमंत सरमा, राहत शिविरों की स्थिति का लिया जायजा PM मोदी का VIDEO हटाने पर Meta माफी मांगने को तैयार, लेकिन संसदीय समिति सख्त, कहा- हटाने वाले की पहचान कर तय हो जिम्मेदारी ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है! अमेरिकी नागरिकों को मिडिल ईस्ट छोड़ने का आदेश, US स्टेट डिपार्मेंट ने कहा- वहां से तुरंत निकलो 45 मिनट तक कट्टे के दम पर मां-बेटे बंधक, लाखों के जेवर और नकदी लूटकर बदमाश फरार

पेरू में बड़ा विमान हादसा, क्रैश होकर खेत में गिरा पर्यटकों को ले जा रहा प्लेन; दो पायलटों सहित 13 की मौत

Peru Aircraft Crash: पेरू के नाज्का शहर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां टूरिस्ट्स को ले जा रहा एक प्लेन अचानक खेत में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस भीषण हादसे में प्लेन में सवार सभी 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में विमान के पायलट और को-पायलट की भी जान चली गई है। इनके अलावा मृतकों में 7 इटली, 2 स्पेन और 2 जर्मनी के पर्यटक शामिल हैं।

नाज्का नगर पालिका ने अपने फेसबुक पेज पर एक बयान जारी किया है जिसमें उन्होंने हादसे की पुष्टि की है। इसमें बताया गया है कि ये विमान पर्यटकों को 2000 साल पुरानी प्रसिद्ध ‘नाज्का लाइंस’ दिखाने के लिए ले जा रहा था। नाज्का लाइंस के पास पहुंचने के बाद विमान खेत में जा गिरा, जिससे इसमें आग लग गई। हादसा इतना भयावह था कि प्लेन के मलबे के पास जले हुए शव पड़े दिखाई दिए।  

नाज्का सरकार के मुताबिक,  प्लेन ने ‘इका’ शहर से उड़ान भरी थी। ये प्लेन पेरू की प्राइवेट एविएशन कंपनी ‘एयरोडियाना’ कर रही थी। पेरू के नागरिक उड्डयन प्राधिकारियों ने घटना की हाई लेवल जांच के आदेश दिए हैं। विमान किन परिस्थितियों में क्रैश हुआ, इसका पता लगाने में स्पेशल टीम मौके पर जुटी हुई है।

राष्ट्रपति फुजीमोरी ने जताया दुख

वहीं राष्ट्रपति केइको फुजीमोरी ने विमान हादसे पर दुख व्यक्त किया है। रिपोर्ट्स हैं कि नाज्का एयरपोर्ट के संचालन के अस्थायी रूप से रोकने पर विचार किया जा रहा है।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!