
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हुए सूर्या चौहान हत्याकांड को लेकर टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर देवोलीना ने लिखा, 'इस आतंकवाद को खत्म करना बहुत जरूरी है। सस्ती सोच, सस्ती परवरिश और सस्ते मूल्यों वाले लोगों, उनके माता-पिता सहित सभी को फांसी दी जानी चाहिए।'
एक्ट्रेस ने आगे लिखा, 'योगी आदित्यनाथ, अगर रेयरेस्ट ऑफ रेयर केस के लिए कोई सबसे बड़ी सजा है तो वह उनके परिवार सहित उन सभी को मिलनी चाहिए।'

देवोलीना ने एक पोस्ट का रिप्लाई करते हुए सूर्या मर्डर केस को लेकर एक पोस्ट लिखा.
इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सूर्या हत्याकांड को लेकर बिजनौर में कहा कि हाल ही में गाजियाबाद में दोस्ती की आड़ में चाकूबाजी हुई. यह बिल्कुल अस्वीकार्य है. अगर कोई अपने मनमौजी बच्चे पर काबू नहीं रख पाता तो समझ लें कि वह गलती कर रहा है।
सूर्या चौहान की चाकू मारकर हत्या कर दी गई
28 मई को ईद-उल-अज़हा के दिन गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में 11वीं कक्षा के छात्र सूर्या चौहान (17 वर्ष) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी. रविवार (31 मई) सुबह इस मामले का मुख्य आरोपी असद पुलिस मुठभेड़ में मारा गया.
पुलिस ने साजिश रचने के आरोप में असद के पिता नवाब समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पांचवां आरोपी अभी भी फरार है.
अब आरोपी असद के घर पर चलेगा बुलडोजर. सोमवार को प्रशासन की टीम असद के घर पहुंची. घर का गेट बंद था. इसके बाद एसडीएम ने दरवाजे पर अवैध कब्जा कर मकान बनाने का नोटिस चस्पा कर दिया।
कहा गया कि जिस जमीन पर मकान बना है, उस पर अवैध कब्जा कर लिया गया है. असद के पिता नवाब को 15 दिन के अंदर अपना जवाब एसडीएम कार्यालय में जमा करना होगा. उनसे अवैध कब्जा स्वयं हटाने को भी कहा गया है।







