September 12, 2026 8:37 pm

BREAKING NEWS

बिहार MLC चुनाव 2026: जदयू ने फूंका चुनावी बिगुल, उम्मीदवारों के नामों का ऐलान होते ही गर्म हुई सियासत जेडीयू का नाम बदलने की सुगबुगाहट तेज: ‘जनता दल यूनाइटेड’ से ‘यू’ हटाकर ‘नीतीश’ जोड़ने का प्रस्ताव बिहार में बाढ़ के बाद अब तेजी से घटता पानी बना रहा है बड़ा खतरा, प्रशासन ने जारी किए विशेष सतर्कता के निर्देश लखनऊ में नो-पार्किंग बोर्ड के बिना गाड़ियां उठाने का खेल: नगर निगम ठेकेदारों की मनमानी पर जनता में भारी आक्रोश, बड़े संस्थानों पर मेहरबानी के आरोप UP RERA का बड़ा फैसला: लखनऊ से NCR तक 6 जिलों में नहीं होगी मकान-दुकान की किल्लत, ₹2,380 करोड़ के 13 नए प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी, 4,724 यूनिट्स का होगा निर्माण मर्डर से चार दिन पहले मिली थी जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उतारा मौत के घाट

लोहे की दुकान में हादसा: रैक पलटने से पंकज गुप्ता की मौत, एक गंभीर घायल

चित्रकूट जिले के मऊ थाना क्षेत्र के मऊ कस्बे में शुक्रवार को एक लोहे की दुकान में बड़ा हादसा हो गया। दुकान में काम कर रहे पंकज गुप्ता (पुत्र गोमती चंद्र) की रैक पलटने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विजय कुमार (पुत्र रामराज) गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल विजय को प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया है। 

घटना का पूरा विवरण

मऊ कस्बे में स्थित इस दुकान को गोदाम के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। पंकज और विजय, दोनों मिलकर लोहे के सामान को व्यवस्थित कर रहे थे, तभी अचानक रैक पलट गया। पंकज गुप्ता रैक के नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। विजय भी इस हादसे में बुरी तरह जख्मी हो गया। 

सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 


थाना प्रभारी मऊ ने बताया, “यह घटना दुकान में रैक पलटने से हुई। हादसे में पंकज गुप्ता की मौत हो गई और विजय कुमार गंभीर रूप से घायल है। मामले की जांच की जा रही है।” 

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

पंकज गुप्ता तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके चार बेटे हैं। लोहे की दुकान में काम करके वह अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में कोहराम मचा हुआ है। 

इलाके में शोक की लहर

घटना की खबर फैलते ही इलाके के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। सभी ने परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं। वहीं, पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!