September 14, 2026 10:09 am

BREAKING NEWS

Hindi Diwas: संविधान सभा में हुआ था सबसे तीखा मंथन, 3 साल की मैराथन बहस के बाद मुंशी-आयंगर फॉर्मूले से ऐसे राजभाषा बनी ‘हिंदी’ दुनिया में सबसे कम ब्याज दर होनी चाहिए अमेरिका में! फेड की बैठक से पहले ट्रंप का बड़ा दावा; ‘हम दूसरों को अमीर बना रहे हैं’ विशेष लेख : सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’ अवैध रेत एवं खनिज परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 3 हाईवा और 5 ट्रैक्टर जब्त Ayushman Card Data Mismatch: आधार और राशन कार्ड में नाम-उम्र अलग होने से अटका है 5 लाख का मुफ्त इलाज? मिनटों में ऐसे करें ऑनलाइन सुधार IIT Kanpur: आईआईटी कानपुर के इस प्रोफेसर को मिली नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज की फेलोशिप; 01 जनवरी से होगी शुरुआत

BREAKING: सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर… 10 जगह एक साथ छापेमारी

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज सुबह-सुबह उनके ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। आजम खान और उनसे जुड़े सहयोगियों के 10 ठिकानों पर ईडी ने रेड की है, जो कि रामपुर, सहारनपुर और दिल्ली में एक साथ हो रही है।

सूत्रों के मुताबिक, अफसर बुधवार की सुबह करीब 7 बजे रामपुर, सहारनपुर और दिल्ली पहुंचे। यहां टीम कागजों को खंगालने में जुटी हुई है, जबकि बाहर भारी संख्या में फोर्स तैनात है। इतना ही नहीं, वहां किसी के आने जाने पर भी रोक लगा दी गई है।

जौहर यूनिवर्सिटी में ईडी की छापेमारी

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान से जुड़ी जगहों पर तलाशी ले रही है। अधिकारियों के मुताबिक, जिन जगहों पर तलाशी ली जा रही है, उनमें एक ट्रस्ट और एक यूनिवर्सिटी भी शामिल हैं। ईडी ने रामपुर में मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी में छापेमारी की है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत की जा रही है, जिसका उद्देश्य वित्तीय लेनदेन, अनियमितताओं और संदिग्ध फंडिंग की जांच करना है। 

जांच एजेंसियों के मुताबिक, यह मामला सरकारी ठेकों की रकम को कथित तौर पर निजी ठेकेदारों के जरिए डायवर्ट किए जाने और बाद में इस रकम के कथित इस्तेमाल से जुड़ा है जिसकी जांच की जा रही है। डायवर्ट की गई इस भारी भरकम रकम का इस्तेमाल यूनिवर्सिटी और ट्रस्ट की संपत्तियों के निर्माण समेत अन्य कार्यों में किए जाने का आरोप है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!