September 19, 2026 11:16 am

केशव मौर्य आज प्रयागराज प्रिंट स्टार ऑफ 2026 और नोएडा में कलराज मिश्र से मिलेगे

लखनऊ, 18 सितम्बर, 2026 उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य दिनांक 17 सितम्बर, 2026 को जनपद प्रयागराज एवं गौतमबुद्ध नगर के भ्रमण पर रहेंगे। उप मुख्यमंत्री दोपहर 12:20 बजे उत्तरी क्षेत्रीय मुद्रण प्रौद्योगिकी संस्थान (NRIPT), तेलियरगंज, प्रयागराज में आयोजित “प्रिंट स्टार ऑफ 2026–टी. प्रसाद मेमोरियल गोल्ड मेडल अवार्ड कार्यक्रम” में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। तदोपरान्त उप मुख्यमंत्रीसर्किट हाउस, प्रयागराज में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, मा0 जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। इसके उपरान्त वह विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों एवं विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

इसके पश्चात  उप मुख्यमंत्री  जनपद गौतमबुद्ध नगर के लिए प्रस्थान करेंगे। उप मुख्यमंत्री सायं 4:15 बजे बी-49, सेक्टर-51, नोएडा स्थित श्री कलराज मिश्रा जी, पूर्व राज्यपाल के आवास पर जाएंगे। तदोपरान्त  उप मुख्यमंत्री  गेस्ट हाउस, यूपीपीसीएल, गोल्फ कोर्स के पास, गौतमबुद्ध नगर में पार्टी पदाधिकारियों, मा0 जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ वार्ता एवं संवाद करेंगे। इसके उपरान्त  उप मुख्यमंत्री  विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न विकास योजनाओं, निर्माणाधीन कार्यों तथा विभागीय गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!