CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण

पुलिस परेड ग्राउंड रायपुर में होने वाले राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह की तैयारियां पूरी 

मुख्यमंत्री प्रातः 9 बजे ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे 

रायपुर, 14 अगस्त 2025

छत्तीसगढ़ में राजधानी रायपुर से लेकर जिला मुख्यालयों, कस्बो एवं गांवों में 79वें स्वतंत्रता दिवस के गरिमामय आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। स्वतंत्रता दिवस का राज्य स्तरीय मुख्य समारोह रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में प्रातः 9 बजे से आयोजित होगा, जहां मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। मुख्यमंत्री परेड के आकर्षक मार्चपास्ट की सलामी लेने के पश्चात राज्य की जनता के नाम अपना संदेश देंगे।

मुख्यमंत्री श्री साय इस अवसर पर असाधारण साहस और उत्कृष्ट सेवा के लिए राज्य के 25 पुलिस कर्मियों को वीरता पदक, राष्ट्रपति पदक एवं सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित करेंगे। मुख्य समारोह में पुलिस बैंड एवं हार्स शो का प्रदर्शन व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।

79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बस्तर जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, बिलासपुर में उप मुख्यमंत्री अरुण साव तथा दुर्ग में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा प्रातः 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगेे।

राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सरगुजा में आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम, गरियाबंद में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, बालोद में वन मंत्री श्री केदार कश्यप, कोरबा में उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, जशपुर में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, रायगढ़ में वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, सूरजपुर में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, जांजगीर-चांपा में राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, बलौदाबाजार में सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, बेमेतरा में सांसद श्री विजय बघेल, कवर्धा में सांसद श्री संतोष पांडेय, बलरामपुर में सांसद श्री चिंतामणि महाराज, महासमुंद में सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, सारंगढ़ में सांसद श्री राधेश्याम राठिया, सक्ती में सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, बीजापुर में सांसद श्री महेश कश्यप, कांकेर में सांसद श्री भोजराज नाग, तथा खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे।

मुंगेली जिला मुख्यालय में विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में विधायक श्री धरमलाल कौशिक, कोरिया में विधायक श्री अमर अग्रवाल, धमतरी में विधायक श्री अजय चंद्राकर, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में विधायक श्रीमती रेणुका सिंह, कोंडागांव में विधायक सुश्री लता उसेंडी, नारायणपुर में विधायक श्री विक्रम उसेंडी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में विधायक श्री राजेश मूणत, दंतेवाड़ा में विधायक श्री किरण देव और सुकमा जिला मुख्यालय में विधायक श्री धरमजीत सिंह स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13843/ 75

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!