
UPI New MDR Row: मोबाइल दुकानों पर 2 अक्टूबर को ढक दिए जाएंगे QR कोड! 0.4% चार्ज के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का ऐलान
देश भर में डिजिटल पेमेंट की रीढ़ बन चुके यूपीआई (UPI) के कमर्शियल मर्चेंट ट्रांजैक्शंस पर प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) को लेकर खुदरा व्यापारियों का गुस्सा अब खुलकर सामने आ गया है। ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन (AIMRA) ने आगामी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर देशव्यापी ‘नो यूपीआई डे’ (No UPI














