November 14, 2026 2:45 am

BREAKING NEWS

लेटेस्ट न्यूज़

हरेली तिहार पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

रायपुर, 12 अगस्त 2026 छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने प्रदेश के प्रथम लोकपर्व हरेली तिहार के पावन अवसर पर समस्त छत्तीसगढ़वासियों को गाड़ा-गाड़ा बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, कृषि परंपरा और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का पर्व मंत्री श्री चौधरी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि हरेली

छत्तीसगढ़ के पहले पर्व हरेली पर मुख्यमंत्री निवास में सजी लोक संस्कृति की जीवंत झांकी

रायपुर, 12 अगस्त 2026 छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं, कृषि संस्कृति और ग्रामीण जीवन की आत्मा माने जाने वाले प्रथम पर्व हरेली का भव्य और सांस्कृतिक गरिमा से भरपूर आयोजन नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में उत्साहपूर्वक किया गया। आयोजन ने राजधानी में छत्तीसगढ़ के गांवों की सोंधी खुशबू और पारंपरिक जीवन शैली को साकार कर

विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा

रायपुर, 12 अगस्त 2026 बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर प्रांगण में कल बुधवार, 12 अगस्त को हरेली अमावस्या के पावन अवसर पर पाट जात्रा पूजा विधान के साथ विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व का आगाज होने जा रहा है। इस दौरान पारंपरिक मांझी-चालकी, मेम्बर-मेम्बरीन, पुजारी, पटेल, नाईक-पाईक और सेवादार रथ निर्माण के

देशभर के टूर ऑपरेटर्स ने देखा छत्तीसगढ़ का पर्यटन वैभव- फेम ट्रिप से राष्ट्रीय पर्यटन बाजार में बनेगी नई पहचान

रायपुर, 12 अगस्त 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख पर्यटन गंतव्यों में शुमार करने की कोशिशों को लगातार पंख लग रहे हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा 10 से 14 अगस्त तक एक विशेष फेम ट्रिप (Familiarization Trip)

रायगढ़ स्टेशन पर 8 प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग

  रायगढ़, 12 अगस्त 2026 रायगढ़वासियों की वर्षों पुरानी मांग और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह ने नई दिल्ली में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन श्री सतीश कुमार से मुलाकात की। उन्होंने रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर पुणे हमसफर, वास्को डिगामा सहित 8 महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की

‘हर घर तिरंगा‘ अभियान के तहत प्रभारी मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा बाइक रैली को किया रवाना

रायपुर, 12 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व को देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना के साथ मनाने के उद्देश्य से गौरेला पेन्ड्रा मरवाही में ’हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत आज भव्य तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया। जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कलेक्टोरेट परिसर से तिरंगा बाइक रैली

राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की चमक, ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर अहमदाबाद में मिला ‘बेस्ट डिजाइन एंड डेकोरेशन’ अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस

रायपुर, 12 अगस्त 2026 छत्तीसगढ़ की समृद्ध प्राकृतिक सुंदरता, लोक कला, संस्कृति और विरासत को राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान मिल रही है। इसी क्रम में गुजरात के गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर कन्वेंशन एंड एग्जीबिशन सेंटर में 6 से 8 अगस्त तक आयोजित प्रतिष्ठित तीन दिवसीय ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (टीटीएफ) अहमदाबाद-2026 में छत्तीसगढ़

कृषि, प्रकृति और लोकपरंपराओं से जुड़ा छत्तीसगढ़ का पहला तिहार हरेली हमारी सांस्कृतिक पहचान : श्री राजेश अग्रवाल

रायपुर, 12 अगस्त 2026 पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ के प्रथम लोकपर्व हरेली तिहार के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की है कि हरेली का यह पावन पर्व छत्तीसगढ़ के प्रत्येक घर-परिवार में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली लेकर आए तथा प्रदेश में हरियाली

केंद्रीय पर्यटन परियोजनाओं को समय-सीमा में पूरा करना सर्वोच्च प्राथमिकता : डॉ. एस. भारतीदासन

रायपुर, 12 अगस्त 2026 मंत्रालय महानदी भवन में आज पर्यटन विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन ने राज्य में भारत सरकार द्वारा स्वीकृत केंद्रीय पर्यटन परियोजनाओं के निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में स्वदेश दर्शन योजना 2.0, चैलेंज बेस्ड डेस्टिनेशन डेवलपमेंट (सीबीडीडी), स्पेशल असिस्टेंस स्कीम फॉर कैपिटल इन्वेस्टमेंट (एसएएससीआई) तथा प्रसाद योजना के

बोर्ड परीक्षा परिणाम में सुधार एवं अंक बढ़ाने के नाम पर आने वाले फर्जी कॉल से सावधान रहें — छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने विद्यार्थियों एवं पालकों को किया सतर्क

रायपुर,12 अगस्त 2026 छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की द्वितीय मुख्य/अवसर परीक्षा समाप्त होने के उपरांत वर्तमान में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य प्रचलन में है। विगत वर्षों 2024 एवं 2025 में भी बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित होने के पूर्व एवं पश्चात कुछ विद्यार्थियों एवं पालकों को फर्जी फोन कॉल प्राप्त होने की शिकायतें

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?

रायपुर, 13 नवंबर 2026 छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग नवा रायपुर द्वारा नगरपालिकाओं के आम/उप निर्वाचन दिसंबर 2026 के संबंध में निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिए 13 नवंबर 2026 को संशोधित पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया गया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने बताया कि नगरपालिका आम निर्वाचन हेतु कुल 428 पदों, जिनमें 04 नगरपालिक निगम क्रमशः भिलाई, भिलाई चरौदा, रिसाली एवं बीरगांव के महापौर, 14 अध्यक्ष, 400 पार्षद तथा उप-निर्वाचन हेतु 1 अध्यक्ष एवं 9 पार्षद पदों के लिए निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि निर्वाचक नामावली 01 अक्टूबर 2026 की संदर्भ तिथि के आधार पर तैयार की जा रही है। निर्वाचक नामावली के लिए प्ररूप क-1 में ऐसे मतदाताओं से आवेदन लेने की तिथि में वृद्धि की गई है, जिनके नाम संबंधित नगरीय निकाय से संबंधित क्षेत्र के विधानसभा की निर्वाचक नामावली में 19 नवंबर 2026 तक होंगे । ऐसे मतदाता 20 नवंबर 2026 तक प्ररूप क-1 में केवल रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। इस संबंध में यह भी बताया गया कि प्राप्त दावा-आपत्ति के निराकरण के पश्चात् 30 नवंबर 2026 को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्य त्रुटिरहित, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचक नामावली प्रेक्षक नियुक्त किए गए हैं।

error: Content is protected !!