
Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में 19 सितंबर तक मूसलाधार बारिश पर लगा ब्रेक, पिथौरागढ़-चमोली में हल्की फुहारें तो देहरादून में छाए रहेंगे बादल
उत्तराखंड के पर्वतीय और मैदानी इलाकों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और उससे उत्पन्न भूस्खलन की घटनाओं से जूझ रहे स्थानीय निवासियों और चारधाम यात्रियों के लिए मौसम विभाग ने बड़ी राहत की खबर दी है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून (IMD) द्वारा जारी नवीनतम पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेश में मॉनसूनी गतिविधियों में स्पष्ट कमी













