
वन महोत्सव : जशपुर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिल रहा जनसमर्थन
रायपुर, 12 जुलाई 2026 वन महोत्सव के अवसर पर जशपुर वनमण्डल में संचालित ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। वन परिक्षेत्र पत्थलगांव, बगीचा और कांसाबेल में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों, शिक्षकों, वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों, वन सुरक्षा समितियों, स्व-सहायता समूहों तथा स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर














