June 10, 2026 11:57 am

CG: महतारी वंदन योजना बनी संबल, बदली जिंदगी

CG: महतारी वंदन योजना बनी संबल, बदली जिंदगी

रायपुर, 02 अप्रैल 2026

छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के जीवन में बदलाव की नई कहानी लिख रही है। बलरामपुर जिले के विकासखंड वाड्रफनगर के ग्राम रघुनाथनगर की निवासी श्रीमती मानकुंवर इसकी उदाहरण हैं, जिनके लिए यह योजना आज आर्थिक संबल और आत्मविश्वास का आधार बन गई है।

महतारी वंदन योजना के तहत श्रीमती मानकुंवर को प्रतिमाह 1000 रुपये की नियमित सहायता राशि प्राप्त हो रही है। पहले जहां परिवार की छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करना भी कठिन था, वहीं अब यह राशि उनके दैनिक जीवन को सहज बना रही है। राशन, बच्चों की आवश्यकताएं और घरेलू खर्च जैसे जरूरी काम अब बिना किसी अतिरिक्त दबाव के पूरे हो पा रहे हैं।

योजना का लाभ केवल घरेलू जरूरतों तक सीमित नहीं है। खेती-किसानी के कार्यों में भी यह सहायता राशि उपयोगी सिद्ध हो रही है। श्रीमती मानकुंवर इस राशि का उपयोग बीज, खाद और अन्य कृषि कार्यों में कर रही हैं, जिससे उनकी खेती की गुणवत्ता में सुधार आया है और उत्पादन बढ़ने की उम्मीद भी जगी है।

वे बताती हैं कि इस योजना ने उनके आत्मविश्वास को भी नई मजबूती दी है। अब वे खुद को आर्थिक रूप से अधिक सक्षम महसूस करती हैं और परिवार की जिम्मेदारियों में सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं। सच बात तो यह है कि महतारी वंदन योजना न केवल आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उनके सामाजिक और पारिवारिक सशक्तिकरण की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13843/ 75

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!