August 5, 2026 5:16 am

BREAKING NEWS

‘आज मुझे जान से मार देंगे, समझ नहीं आ रहा भगवान के साथ गद्दारी…’, हमले के बाद बोले पप्पू यादव; समझ नहीं आ रहा किस बात पर माफी मांगू डेढ़ साल पहले तलाक, अकेलापन और डिप्रेशन… गाजियाबाद की जानीमानी साइकेट्रिस्ट डॉ हेमिका ने की खुदकुशी, सबको देती थी ट्रेंशन फ्री रहने की सलाह ‘पहलवान लड़ाई जारी रखेंगे, हिम्मत जुटानी पड़ती है बाहुबली के खिलाफ…’, ब्रजभूषण सिंह को बरी किए जाने पर विनेश फोगाट की पहली प्रतिक्रिया ‘कौन बेनकाब हुआ? बड़े-बड़े पहलवान, वर्ल्ड चैंपियन लेकिन मेरा केस उन लोगों के लिए उदाहरण है…’, बरी होने के बाद बृजभूषण शरण सिंह की हुंकार JACC पर बैन और PoK में कत्लेआम बना शहबाज शरीफ के लिए जंजाल, UK में सांसदों पत्र लिख मांगा जवाब, अब मुश्‍किल में पाक आर्मी चीफ मुनीर Pappu Yadav: नशे की हालत में था सांसद पप्पू यादव पर हमला करने वाला शख्स, ब्लड रिपोर्ट में शराब के साथ कुछ और भी मिला; मेडिकल जांच में खुलासा

CG: मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना से मिली राहत, निरमनी बाई के परिवार को मिला नया सहारा

CG: मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना से मिली राहत, निरमनी बाई के परिवार को मिला नया सहारा

रायपुर, 28 अप्रैल 2026

छत्तीसगढ़ शासन की मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना-2026 आर्थिक रूप से कमजोर उपभोक्ताओं के लिए राहतकारी साबित हो रही है। इस योजना के तहत बकाया बिजली बिल पर छूट और आसान किस्तों की सुविधा प्रदान की जा रही है, जिससे आम नागरिकों को बड़ी सहूलियत मिल रही है।

जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड अंतर्गत ग्राम कोरना की निवासी श्रीमती निरमनी बाई का परिवार भी बढ़ते बिजली बिल के कारण आर्थिक परेशानी का सामना कर रहा था। सीमित आय के चलते वे समय पर बिल जमा नहीं कर पा रहे थे, जिससे बकाया राशि लगातार बढ़ती जा रही थी।

स्थिति में बदलाव तब आया जब उन्हें इस योजना की जानकारी मिली। उनके पुत्र कुलदीप राम ने योजना के अंतर्गत आवेदन किया और विभागीय सहयोग से उन्हें शीघ्र लाभ प्राप्त हुआ। लगभग 17 हजार रुपये का बकाया बिजली बिल घटकर करीब 5 हजार रुपये रह गया, जिससे परिवार को बड़ी राहत मिली।

योजना के अंतर्गत सरचार्ज की शत-प्रतिशत माफी के साथ शेष राशि को आसान किस्तों में जमा करने की सुविधा दी जाती है। इससे अब यह परिवार नियमित रूप से बिजली बिल का भुगतान कर पा रहा है।

लाभान्वित कुलदीप राम ने बताया कि यह योजना आम लोगों के लिए बेहद लाभकारी है और इससे उन्हें नई शुरुआत करने का अवसर मिला है। उन्होंने इस पहल के लिए शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!