August 15, 2026 11:08 am

Independence Day 2026: ‘देश विकास की राह पर चल पड़ा है, आज पूरी दुनिया भारत की तरफ देख रही…’, लाल किले की प्राचीर से बोले PM मोदी

स्वतंत्रता दिवस पर देश आज अपना 80वां जश्न मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले के प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उसके बाद पीएम मोदी ने देश को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा, कोई भी राष्ट्र तब महान बनता है, जब अपनी सिद्धियों को प्राप्त करता है। जब अपने सपनों, अपने संकल्पों और अपने सामर्थ्य के दम पर आगे बढ़ता है। बड़े सपने हमारी सोच को भी विस्तार देते हैं।’

उन्‍होंने आगे कहा, देश अब छोटे सपनों से चलने वाला नहीं है। बड़े सपने हमारी सोच को विस्तार देते हैं। इसके साथ ही उन्होंने 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य पर बात की। पीएम मोदी ने कहा कि देश अब विकास की राह पर चल पड़ा है और इस बदलाव को पूरी दुनिया देख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!