August 5, 2026 9:47 pm

BREAKING NEWS

15 अगस्त से पहले राजधानी में होगी चप्पे-चप्पे पर निगरानी, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा को लेकर हुई हाई लेवल मीटिंग सेवा सेतु ने बढ़ाया जनविश्वास, समयबद्ध सेवाओं से सशक्त हो रहा सुशासन ‘परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के लिए नहीं होगा संसद का कोई विशेष सत्र’, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने अटकलों को दिया विराम जहाँ कभी पानी की थी चिंता, आज हर मौसम में जीवन का आधार बना जल स्रोत सोलर पंप सुधारने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में की शिकायत, कुछ ही घंटों में हुई मरम्मत PM मोदी के VIDEO हटाने पर भारत सरकार ने भेजा ताबड़तोड़ नोटिस, तो अब Meta के चीफ ग्लोबल अफेयर्स ऑफिसर Joel Kaplan ने मांगी माफी

दुर्ग के आर्य नगर में एक ही परिवार के चार सदस्यों के निधन पर मंत्री गजेन्द्र यादव ने जताया गहरा शोक

दुर्ग। 22 मई, 2026, (सीजी संदेश) : दुर्ग शहर के आर्य नगर क्षेत्र में एक ही परिवार के चार सदस्यों के असामयिक निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त होने पर प्रदेश के केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव पीड़ित परिवार के निवास पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।
थाना मोहन नगर क्षेत्र अंतर्गत आर्य नगर पहुंचकर मंत्री श्री यादव ने परिवारजनों से चर्चा की तथा इस कठिन समय में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक और हृदय विदारक है।
मंत्री श्री यादव ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में पूरा समाज एवं शासन-प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!