August 5, 2026 12:32 am

BREAKING NEWS

PM मोदी का VIDEO हटाने पर Meta माफी मांगने को तैयार, लेकिन संसदीय समिति सख्त, कहा- हटाने वाले की पहचान कर तय हो जिम्मेदारी ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है! अमेरिकी नागरिकों को मिडिल ईस्ट छोड़ने का आदेश, US स्टेट डिपार्मेंट ने कहा- वहां से तुरंत निकलो 45 मिनट तक कट्टे के दम पर मां-बेटे बंधक, लाखों के जेवर और नकदी लूटकर बदमाश फरार Aaj Ka Rashifal: किसी को मिलेगा रुका हुआ धन, तो किसी के रिश्तों में आ सकती है दरार; जानें सभी राशियों का हाल Bihar: पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, धूं-धूं कर जली बोगी, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर मची अफरा-तफरी हाथ में बंदूक, भाग-भागकर फायरिंग…अमेरिका के ‘इन-एन-आउट बर्गर’ रेस्टोरेंट में शख्‍स ने की अंधाधुंध गोलीबारी, कई लोगों के मारे जाने की खबर- VIDEO

साजिश के तहत हुई थी अर्नब की गिरफ्तारी, सवाल पूछने पर भागे अनिल देशमुख, एंटीलिया केस में कई सनसनीखेज खुलासे

रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी ने ‘पूछता है भारत’ डिबेट में अपनी गिरफ्तार पर महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख का एक सनसनीखेज इंटरव्यू लिया है। इस इंटरव्यू में अर्नब गोस्वामी ने अपनी 2020 की गिरफ्तारी को एक सोची-समझी साजिश करार दिया और अनिल देशमुख से सीधे सवाल पूछे। 

कार्यक्रम में अर्नब ने अनिल देशमुख पर आरोप लगाया कि गृह मंत्री रहते हुए अनिल देशमुख ने ही राजनीतिक द्वेष के चलते उनके घर 200 पुलिसकर्मियों को भेजा था। बता दें कि उस समय महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की सरकार थी।

शो के दौरान एंटीलिया केस में महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बड़ा खुलासा किया है। देशमुख ने आरोप लगाया है कि उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह ने रखवाया था। उन्होंने कहा कि ATS ने इसकी जांच की, उसी में पता चला कि परमबीर सिंह ही साजिश का मास्टरमाइंड था।

अनिल देशमुख से जब सवाल पूछा गया कि आपने परमबीर पर कार्रवाई क्यों नहीं की? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि मैंने परमबीर से पूछा तो उसने कहा कि मैं जांच कर रहा हूं। फिर मैंने कहा कि यह जांच आप नहीं कर सकते। अनिल देशमुख ने माना कि मनसुख हिरेन की हत्या में भी परमबीर का हाथ है। जब रिपब्लिक मीडिया के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी ने अपनी गिरफ्तारी को लेकर सवाल पूछे वो जवाब देने से इनकार करते रहे। अंत में सवालों से घिरने के बाद अनिल देशमुख इंटरव्यू छोड़कर बीच में भाग गए।

बता दें कि 25 फरवरी 2021 को मुंबई में उद्योपति मुकेश अंबानी के दक्षिण मुंबई स्थित आवास एंटीलिया के पास कारमाइकल रोड पर एक हरे रंग की महिंद्रा स्कॉर्पियो एसयूवी लावारिस मिली थी। इस गाड़ी में 20 जिलेटिन छड़ (विस्फोटक) मिले थे और अंबानी परिवार को धमकी भरा नोट मिला था।

साजिश के तहत हुई थी अर्नब की गिरफ्तारी?

‘पूछता है भारत’ में अर्नब गोस्वामी ने अपनी 2020 की गिरफ्तारी को एक सोची-समझी साजिश करार दिया और अनिल देशमुख से सीधे सवाल पूछे। अर्नब ने आरोप लगाया  कि उन पर TRP घोटाला और आत्महत्या के लिए उकसाने जैसे फर्जी आरोप लगाए गए थे ताकि रिपब्लिक नेटवर्क को दबाया जा सके। आगे उन्होंने कहा कि ‘सरकार के गृह मंत्री रहते हुए अनिल देशमुख ने ही राजनीतिक द्वेष के चलते उनके घर 100-200 पुलिसकर्मियों को AK-47 के साथ भेजा था।’

सवाल पूछने पर भागे अनिल देशमुख

‘पूछता है भारत’ में जब अर्नब गोस्वामी ने अपनी गिरफ्तारी और एंटीलिया केस से जुड़े तीखे सवाल पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख से पूछे तो, तो बीच कार्यक्रम को छोड़कर भाग निकले। अर्नब गोस्वामी ने अनिल देशमुख के सामने सीधे सवाल रखा कि क्या वे उनकी (अर्नब की) गिरफ्तारी के लिए मुझसे माफी मांगेंगे?, जिसके बाद वो भाग निकले।

एंटीलिया केस में कई सनसनीखेज खुलासे

कार्यक्रम के दौरान जब अर्नब गोस्वामी ने पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख से एंटीलिया केस के मामले में सवाल किया, तो देशमुख ने इंटरव्यू के दौरान खुद को बचाने की कोशिश की और सारा दोष मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह पर मढ़ दिया। देशमुख ने दावा किया कि मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक रखने (एंटीलिया केस) का पूरा प्लान परमबीर सिंह के ऑफिस में ही तैयार किया गया था।

इस दौरान अनिल देशमुख ने यह सनसनीखेज आरोप भी लगाया कि केंद्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एंटीलिया विस्फोटक मामले में परमबीर सिंह को आरोपी क्यों नहीं बनाया? कार्यक्रम के दौरान जब अर्नब ने उन्हें तथ्यों के साथ घेरा, तो वे सीधे जवाब देने की बजाय बातों को घुमाते और बचते नजर आए।

ये भी पढ़ें: हिंसा भड़काने के लिए बनाए गए फर्जी अकाउंट, विदेशी बॉट नेटवर्क के इस्तेमाल की आशंका… CJP प्रदर्शन के दौरान हिंसा मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!