BREAKING NEWS

संत गाडगे बाबा के आदर्शों पर चलकर समरस, स्वच्छ और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करें : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव से अंडर-18 एशिया कप विजेता हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी ने की सौजन्य मुलाकात आध्यात्मिक मूल्यों से ही संभव है स्वस्थ और संस्कारित समाज का निर्माण : मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन सिवनी के ग्रामीणों ने बाघ के घातक हमलों के बाद मजबूत वन गश्त की मांग की कयाकिंग-कैनोइंग को आगे बढ़ाने हरसंभव सहयोग देगी सरकार – श्री अरुण साव

CG : प्रदेश में अब तक 437.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

CG News :

रायपुर, 20 जुलाई 2025

छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 437.1 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 738.9 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की गई है।

बेमेतरा जिले में सबसे कम 236.8 मि.मी.  औसत वर्षा दर्ज हुई है।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगुजा में 348.4 मि.मी., सूरजपुर में 568.7 मि.मी., जशपुर में 540.7 मि.मी., कोरिया में 528.4 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 484.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।

रायपुर जिले में 427.2 मि.मी., बलौदाबाजार में 435.2 मि.मी., गरियाबंद में 355.2 मि.मी., महासमुंद में 392.9 मि.मी. और धमतरी में 361.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।

बिलासपुर में 462.3 मि.मी., मुंगेली में 501.1 मि.मी., रायगढ़ में 563.3 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 433.9 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 566.3 मि.मी., सक्ती में 523.6 मि.मी. कोरबा में 510.9 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 431.9 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है।

दुर्ग जिले में 358.7 मि.मी., कबीरधाम में 322.5 मि.मी., राजनांदगांव में 353.5 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 502.8 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 304.6 मि.मी., बालोद में 419.7 मि.मी. और बस्तर जिले में 508.7 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है।

कोंडागांव में 289 मि.मी., कांकेर में 383.9 मि.मी., नारायणपुर में 340.1 मि.मी., दंतेवाड़ा में 425.4 मि.मी., सुकमा में 300.5 मि.मी. और बीजापुर में 502.6 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13843/ 75

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!