August 10, 2026 4:00 pm

BREAKING NEWS

Jharkhand Students Protest: रांची में विधानसभा का घेराव करने जा रहे प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

JPSC और JSSC परीक्षाओं में गड़बड़ियों को लेकर रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्र आज विधानसभा का घेराव कर रहे हैं। राज्य सरकार के साथ कई दौर की वार्ता फेल होने के बाद छात्रों ने अपना आंदोलन जारी रखने का फैसला लिया है। छात्रों के विधानसभा कूच के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। दरअसल, विधानसभा की ओर बढ़ रहे छात्रों ने आखिरी बैरिकेड भी तोड़ दिया था।

इससे पहले पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल कर के छात्रों को तितर-बितर करने की कोशिश की थी हालांकि छात्रों के हुजूम के आगे पुलिस और प्रशासन की यह रणनीति असफल हो गई। कुछ प्रदर्शनकारी छात्रों ने दावा किया है कि पुलिस के लाठीचार्ज में कुछ छात्रों को चोट लगी है। छात्रों का कहना है कि पुलिसकर्मियों ने छात्रों पर बर्बरता से लाठियां चलाई हैं।

दूसरे रास्ते से विधानसभा के करीब पहुंचे छात्र

कंटीले बैरिकेडिंग और पानी की बौछार के बावजूद प्रदर्शनकारी छात्र दूसरे रास्ते से विधानसभा के करीब पहुंच गए हैं। विधानसभा के 750 मीटर के दायरे में धारा 163 लागू की गई है. छात्रों के इस आंदोलन पर झारखंड में सियासी पारा हाई हो गया है।

सरकार का दावा- छात्रों की 98% मांगें मानी गईं

बता दें कि रविवार को छात्रों के साथ हुई वार्ता में सरकार की ओर से मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, दीपिका पांडेय सिंह, संजय प्रसाद यादव और चमरा लिंडा शामिल थे। सरकार का दावा है कि छात्रों की लगभग 98 प्रतिशत मांगें मान ली गई हैं। इसमें 14वीं JPSC पीटी परीक्षा और ACF परीक्षा को रद्द करना, TDPL एजेंसी की परीक्षाओं की जांच कराना और परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए विशेषज्ञों की समिति बनाना शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!