August 4, 2026 10:13 pm

BREAKING NEWS

साजिश के तहत हुई थी अर्नब की गिरफ्तारी, सवाल पूछने पर भागे अनिल देशमुख, एंटीलिया केस में कई सनसनीखेज खुलासे Sawan Somwar Puja Samagri List: सावन के पहले सोमवार व्रत की पूजा में क्या-क्या सामग्री लगेगी? यहां देखें पूरी लिस्ट Bankipur By Election: ‘जनता को सच्चाई पता नहीं है कि प्रशांत किशोर ही भाजपा के असली प्रत्याशी हैं…’, RJD सांसद मीसा भारती ने PK पर कसा तंज BREAKING: इंडोनेशिया में 271 लोगों को ले जा रही फेरी में लगी भीषण आग, 5 की मौत; 41 लोग लापता CWG 2026: बॉक्सिंग में भारत के बेटियों ने लहराया परचम, मुक्केबाज प्रीति पवार के बाद जैस्मिन लंबोरिया ने भी स्वर्ण पदक पर किया कब्जा JPSC पेपर लीक मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, लालू यादव को हिरासत में लिया; भाई पर भी कसा शिकंजा

JPSC पेपर लीक मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, लालू यादव को हिरासत में लिया; भाई पर भी कसा शिकंजा

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षा प्रक्रिया में कथित अनियमितता और धांधली के मामले में CID ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। सीईआईडी के साथ अलग-अलग थानों की पुलिस पूरे प्रदेश में छापेमारी कर रही है। सोमवार को राज्य के चार प्रमुख जिलो- रांची, बोकारो, पलामू और हजारीबागमें करीब 20 विभिन्न स्थानों पर एक साथ छापेमारी की गई है। हजरीबाग जिले से CID ने लालू यादव और प्रदीप यादव को हिरासत में लिया है।

JPSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच तेज हो गई है। CID की कार्रवाई से परीक्षा से जुड़े महकमों और अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। छापेमारी के दौरान मुख्य रूप से परीक्षा संचालन, OMR शीट मूल्यांकन और डेटा प्रोसेसिंग से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों के ठिकानों को निशाना बनाया गया। जांच टीम दस्तावेज, हार्ड डिस्क, पेन ड्राइव, लैपटॉप और अन्य संवेदनशील डिजिटल व लिखित साक्ष्य खंगाल रही है।

CID की हिरासत में लालू और प्रदीप यादव

सीआईडी की टीम ने सोमवार को हजारीबाग के कई स्थानों पर छापेमारी। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पौता गांव में राजेंद्र यादव नामक व्यक्ति के घर भी जांच एजेंसी ने दबिश डाली। छापेमारी में घर से करोड़ों के चेक और उत्पाद सिपाही परीक्षा के एडमिट कार्ड और कई डॉक्युमेंट्स बरामद हुए। जिसके बाद राजेंद्र यादव के बेटे लालू यादव और प्रदीप यादव को हिरासत में लिया है। दोनों में से एक का JPSC में चयन हुआ था और एक सेटर था। दोनों आपस में भाई हैं।

CID ने JPSC अनियमितता मामले में 18 ठिकानों पर छापेमारी की। कोचिंग संचालक, बिचौलिए और मास्टरमाइंड अभय तिवारी के ठिकानों पर भी रेड डाला। जेपीएससी की परीक्षा संचालित कराने वाली एजेंसी मेसर्स टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड (टीडीपीएल) के निदेशक रामवीर सिंह, मार्केटिंग मैनेजर अभय कुमार तिवारी उर्फ मनोज कुमार तिवारी और प्रोग्रामर उस्मान को रिमांड पर ले लिया है।

रेड रांची के धुर्वा स्थित साइट-5 में रवि शंकर कुमार के आवास। रविशंकर रांची और पलामू के कोचिंग संस्थाओं में पढ़ाते हैं। रांची मे कोचिंग संस्थान से जुड़े आदित्य पांडेय के नामकुम स्थित आवास पर छापेमारी हुई। आदित्य पांडेय की बहन ने भी JPSC पीटी परीक्षा पास की है।  सीआइडी ने आदित्य पांडेय को भी हिरासत में लिया है।

JPSC परीक्षा संचालित कराने वाली एजेंसी टीडीपीएल के मार्केटिंग मैनेजर अभय कुमार तिवारी उर्फ मनोज कुमार तिवारी के भाई अक्षय तिवारी ने भी 14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा पास की है। CID ने अक्षय तिवारी की ओएमआर शीट की मांग की तो वह उपलब्ध नहीं करा सका। उसने कहा कि उसकी ओएमआर शीट गायब हो गई है। सीआइडी को उसके तर्क संदिग्ध लगे हैं। इस मामले की भी जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!