August 4, 2026 10:54 pm

BREAKING NEWS

Bypoll Results 2026: 3 राज्यों के विधानसभा उपचुनाव नतीजों पर नितिन नबीन की आई प्रतिक्रिया, कहा- बांकीपुर और दतिया के नतीजों पर मंथन करेंगे US Enforces Iran Port Blockade; Donald Trump Issues Last Chance Warning Aaj Ka Rashifal: मेष राशि वाले बरतें सावधानी, वृषभ राशि वालों को मिलेगा धन लाभ, पढ़ें राशिफल Bankipur By Election: प्रशांत किशोर ने बिहार में कर दिया खेला! बांकीपुर उपचुनाव में BJP उम्मीदवार को पछाड़ कर बनाई भारी बढ़त, बीजेपी को अब भी आस CWG 2026: ग्लास्गो में ‘गोल्डन बॉय’ नीरज चोपड़ा के नाम रहा सिल्वर, जेवलिन में यशवीर ने भी दिखाया दम; जीता ब्रॉन्ज मेडल पेरू में बड़ा विमान हादसा, क्रैश होकर खेत में गिरा पर्यटकों को ले जा रहा प्लेन; दो पायलटों सहित 13 की मौत

BREAKING: तमिलनाडु में हाई-वोल्टेज ड्रामा, तृषा पर अभद्र टिप्पणी मामले में उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार; घर से उठा ले गई पुलिस

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में मंगलवार को हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। अचानक उस समय काफी गहमागहमी देखने को मिली जब तमिलनाडु पुलिस ने DMK नेता उदयनिधि स्टालिन को हिरासत में ले लिया। अभिनेत्री तृषा को लेकर अभ्रद टिप्पणी मामले में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस की यह कार्रवाई उनके खिलाफ FIR दर्ज होने के कुछ ही देर बाद हुई। यह FIR उनके उस विवादित और दोहरे अर्थ वाले बयान के लिए दर्ज की गई थी, जिसे व्यापक रूप से अभिनेत्री त्रिशा कृष्णन पर निशाना साधने के तौर पर देखा गया।

उदयनिधि को घर से उठा ले गई पुलिस

पूर्व सीएम एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि को हिरासत में लेने से पहले चेन्नई में उनके घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। उनके खिलाफ पुलिस ने छह धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस उन्हें अपने साथ थाने ले गई। कुछ देर की पूछताछ के बाद पुलिस ने स्टालिन को गिरफ्तार कर लिया। 

अग्रिम जमानत के लिए खटखटाया कोर्ट का दरवाजा

इस बीच, विपक्ष के नेता ने तत्काल अग्रिम जमानत के लिए मद्रास हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और कोर्ट दोपहर के सत्र में उनकी याचिका पर सुनवाई करेगा। पुलिस जब स्टालिन को घर से लेकर जा रही थी तो उन्होंने कहा कि पुलिस की यह कार्रवाई बदले की कार्रवाई है। 

बता दें कि यह विवाद तंजावुर में DMK के नेतृत्व में कावेरी जल विवाद को लेकर किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान शुरू हुआ। पार्टी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ को संबोधित करते हुए, उदयनिधि ने मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय पर तीखा राजनीतिक हमला किया और उनके प्रशासन पर कर्नाटक से तमिलनाडु के पानी का उचित हिस्सा हासिल करने में विफल रहने का आरोप लगाया।

स्टालिन की रैली में लगे थे तृषा-तृषा के नारे 

उदयनिधि स्टालिन जब रैली को संबोधित कर रहे थे,भीड़ तृषा-तृषा के नारे लगा रहे थी। उदयनिधि ने उन्हें बीच में रोका, थोड़ी देर रुकने के बाद, उन्होंने कथित तौर पर टिप्पणी की, “पानी कहीं और पहुंचे या न पहुंचे, उसे वहां पहुंचना चाहिए”। उनके इस बयान को लेकर बवाल मचा हुआ है, उन्होंने बाद में सफाई देते हुए कहा कि वो कावेरी के जल की बात कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!