BREAKING NEWS

मोदी ने केंद्रीय मंत्री के बेटे को गोद में उठा लिया भोपाल के बड़ा तालाब में डूबा युवक रुद्रेश्वर धाम बनेगा आस्था, संस्कृति और आधुनिक पर्यटन का नया केंद्र, 20 करोड़ से संवरेगा रुद्रेश्वर महादेव मंदिर परिसर, धमतरी को मिलेगी नई पहचान: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…… जनजातीय गरिमा उत्सव से बदली पहाड़ी कोरवा महिला की जिंदगी, आयुष्मान कार्ड मिलने से स्वास्थ्य सुरक्षा का मिला भरोसा, इलाज की चिंता हुई दूर…. लाल किला मैदान से गूंजा जनजातीय गौरव का स्वर, राष्ट्रीय जनजाति सांस्कृतिक समागम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले – जनजातीय समाज दुनिया को सिखा सकता है प्रकृति संग विकास….. भोपाल हिट एंड रन: पार्टी के बाद पुलिसकर्मी का बेटा नशे में, 6 घायल

रणवीर सिंह की धुरंधर रॉ और अनसीन स्ट्रीम कल

रणवीर सिंह-स्टारर फिल्म 'धुरंधर' का अनकट संस्करण, जिसका नाम 'धुरंधर रॉ एंड अनसीन' है, कल, 22 मई से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स और जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। Netflix और JioHotstar ने बुधवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यह जानकारी साझा की।

'धुरंधर रॉ एंड अनसीन' संस्करण हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में उपलब्ध होगा। यह फिल्म पिछले साल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसके बाद इसे 30 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था.

यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार और सेंसर बोर्ड से फिल्म के दूसरे भाग में सेना की गोपनीय जानकारी दिखाने के आरोपों की जांच करने को कहा है.

'धुरंधर 2' की स्ट्रीमिंग डेट भी तय निर्माताओं ने फिल्म के दूसरे भाग 'धुरंधर: द रिवेंज रॉ एंड अनसीन' की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है। इस भाग का प्रीमियर 4 जून को शाम 7 बजे होगा। इसके बाद 5 जून से दर्शक इसे सिर्फ JioHotstar पर देख सकेंगे. फिल्म के दोनों पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर बड़े रिकॉर्ड कायम किए हैं और दर्शकों ने दोनों फिल्मों की कहानी को खूब सराहा है.

दूसरे हिस्से पर कानूनी विवाद चल रहा है फिल्म का नया वर्जन ऐसे वक्त आ रहा है जब इसके दूसरे पार्ट को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में कानूनी विवाद चल रहा है. सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के हेड कांस्टेबल दीपक कुमार ने कोर्ट में जनहित याचिका (पीआईएल) दायर की है.

याचिका में आरोप लगाया गया है कि फिल्म में सेना के ऑपरेशन से जुड़ी गोपनीय जानकारी दिखाई गई है, जिससे देश की सुरक्षा और अखंडता को खतरा हो सकता है.

कोर्ट ने केंद्र सरकार और सेंसर बोर्ड को निर्देश जारी किए इस मामले की सुनवाई करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि भले ही फिल्म काल्पनिक हो, लेकिन एक सुरक्षाकर्मी द्वारा उठाए गए मुद्दों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. कोर्ट ने केंद्र सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से इन आरोपों की जांच करने को कहा है.

कोर्ट ने निर्देश दिया है कि इसकी जांच की जाए कि फिल्म ने ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट का उल्लंघन किया है या नहीं.

दोनों भागों ने दुनिया भर में ₹3,000 करोड़ की कमाई की

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर और धुरंधर 2 ने मिलकर दुनिया भर में 3,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। इसके बाद, यह ₹3,000 करोड़ से अधिक कमाने वाली पहली भारतीय फिल्म फ्रेंचाइजी बन गई है।

धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शानदार कमाई के साथ भारत में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनकर रिकॉर्ड बनाया। फिल्म ने अब तक भारत में लगभग ₹1,145 करोड़ और दुनिया भर में लगभग ₹1,797 करोड़ की कमाई कर ली है।

इस बीच, 5 दिसंबर, 2025 को रिलीज़ हुई धुरंधर ने दुनिया भर में लगभग ₹1,307.35 करोड़ का कलेक्शन किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13783/ 86

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!