August 4, 2026 11:46 pm

BREAKING NEWS

Aaj Ka Rashifal: किसी को मिलेगा रुका हुआ धन, तो किसी के रिश्तों में आ सकती है दरार; जानें सभी राशियों का हाल Bihar: पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, धूं-धूं कर जली बोगी, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर मची अफरा-तफरी हाथ में बंदूक, भाग-भागकर फायरिंग…अमेरिका के ‘इन-एन-आउट बर्गर’ रेस्टोरेंट में शख्‍स ने की अंधाधुंध गोलीबारी, कई लोगों के मारे जाने की खबर- VIDEO बिहार में ‘सियासी पिच’ पर प्रशांत किशोर ने मारी एंट्री, गुजरात में BJP की बंपर जीत, विधानसभा उपचुनाव में किसको क्या मिला? MP: दतिया विधानसभा उपचुनाव में हार के बाद BJP का ताबड़तोड़ एक्शन, पूरा जिला इकाई तत्काल प्रभाव से भंग Bypoll Results 2026: 3 राज्यों के विधानसभा उपचुनाव नतीजों पर नितिन नबीन की आई प्रतिक्रिया, कहा- बांकीपुर और दतिया के नतीजों पर मंथन करेंगे

‘यह हार BJP की विदाई का संकेत…’ उपचुनाव के नतीजों पर अवधेश प्रसाद का बड़ा हमला, नितिन नबीन के ‘मंथन’ वाले बयान पर क्या बोले?

Awadhesh Prasad: देश में हुए तीन विधानसभा उपचुनावों के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बिहार और मध्य प्रदेश में बड़ा झटका लगा है। पार्टी को बिहार की बांकीपुर और मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस चुनावी परिणाम पर समाजवादी पार्टी (SP) के सांसद अवधेश प्रसाद ने तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि भाजपा इन सीटों पर बुरी तरह हारी है और जनता ने उन्हें नकार दिया है।

अवधेश प्रसाद ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि अभी उपचुनाव के नतीजे आए हैं, जिसमें वे (भाजपा) बुरी तरह हारे हैं। इनके राष्ट्रीय अध्यक्ष की सीट, जो भाजपा का गढ़ माना जाता था। वहां की हार संकेत है कि इनकी विदाई सुनिश्चित है। इस हार पर पूरा विपक्ष सरकार का बयान चाहता है। लेकिन सरकार अपना अड़ियल रुख अपनाए हुए है और बयान नहीं दे रही।

इतना ही नहीं, उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सदन भी नहीं चलने देना चाहती है। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दे गिनाते हुए सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि देश में छात्रों के साथ अन्याय हुआ। उन पर लाठियां बरसाई गई, गोली चलाई गईं, हाथ-पैर तोड़े, सिर पर चोटें दी गईं। अखिलेश यादव और राहुल गांधी को हिरासत में लिया गया। एक महीने तक छात्र निहत्थे, भूखे-प्यासे प्रदर्शन स्थल पर बैठे रहे। महंगाई बढ़ी है- डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ें हैं। रसोई गैस भी महंगी है। हमारी अर्थव्यवस्था ट्रंप के हाथों चली गई। हमारी विदेश नीति फेल हुई है। किसान परेशान हैं। परेशानियां बढ़ती जा रही है। इन सभी परेशानियों का इनके पास कोई समाधान नहीं है। ऐसे में इनकी विदाई सुनिश्चित है।

नितिन नबीन के ‘चुनावी नतीजों पर आत्ममंथन’ के बयान पर पलटवार करते हुए अवधेश प्रसाद ने कहा कि यह सिर्फ अपनी गिरती साख को छुपाने का एक बहाना है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अध्ययन करने जैसा कुछ बचा ही नहीं है, सच्चाई पूरी दुनिया के सामने साफ है।

बीजेपी की विदाई सुनिश्चित- अवधेश प्रसाद

अवधेश प्रसाद ने दावा किया कि यह तो सिर्फ शुरुआत है और बीजेपी की विदाई सुनिश्चित है। उन्होंने आत्मविश्वास जताते हुए कहा कि 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में ‘पीडीए’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की सरकार बनेगी और बीजेपी 50 सीटें भी नहीं जीत पाएगी।

गुजरात में बंपर जीत तो बांकीपुर-दतिया में हार

गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी को बंपर जीत मिली। बीजेपी के सतीश पटेल ने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी भिखाभाई रबारी को 30,630 वोटों से हराया। वहीं, बांकीपुर और दतिया में भारतीय जनता पार्टी को उपचुनाव में हार का सामना करना पड़ा। बांकीपुर में बीजेपी उम्मीदवार को 19,324 वोटों से हार का सामना करना पड़ा, जबकि दतिया में 6,016 वोटों से हार का सामना करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!