March 14, 2026 1:59 am

सांप के डंस से मासूम की मौत: खेलते-खेलते कमरे में घुसा था

चित्रकूट कर्वी कोतवाली क्षेत्र के रगौली गांव में गुरुवार दोपहर दिल दहला देने वाली घटना हुई। घर में खेल रहा चार वर्षीय मासूम अमन सिंह सांप के डंस का शिकार हो गया। परिवार वालों ने उसे झाड़-फूंक और इलाज के लिए कई गांवों में दौड़ाया, लेकिन मासूम की जान नहीं बच सकी।

मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे अमन घर के आंगन में खेल रहा था। खेलते-खेलते वह कमरे के अंदर चला गया। उसी दौरान चूहे का पीछा करता हुआ एक जहरीला सांप भी कमरे में घुस आया और अमन को डंस लिया। बच्चा चीखते हुए गिर पड़ा। परिजन दौड़े तो देखा कि उसके हाथ में डंस का निशान था।

परिजन घबरा गए और तुरंत पास के गांव में ओझा के यहां झाड़-फूंक कराने ले गए। लेकिन करीब दो घंटे तक झाड़-फूंक के बावजूद अमन की हालत लगातार बिगड़ती रही। इसके बाद आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर कर्वी कोतवाली पुलिस भी अस्पताल पहुंची। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शुक्रवार दोपहर करीब 1.30 बजे शव का पोस्टमार्टम कराया।

मासूम की मौत से गांव में गम का माहौल है। परिजन बदहवासी में चीख-पुकार कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लंबे समय से सांपों का आतंक है, लेकिन आज उनकी लापरवाही ने एक मासूम की जान ले ली।

मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। ग्रामीणों से भी पूछताछ की गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर लोगों को सर्पदंश से बचाव की जानकारी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 46

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?