August 4, 2026 11:10 pm

BREAKING NEWS

Bypoll Results 2026: 3 राज्यों के विधानसभा उपचुनाव नतीजों पर नितिन नबीन की आई प्रतिक्रिया, कहा- बांकीपुर और दतिया के नतीजों पर मंथन करेंगे US Enforces Iran Port Blockade; Donald Trump Issues Last Chance Warning Aaj Ka Rashifal: मेष राशि वाले बरतें सावधानी, वृषभ राशि वालों को मिलेगा धन लाभ, पढ़ें राशिफल Bankipur By Election: प्रशांत किशोर ने बिहार में कर दिया खेला! बांकीपुर उपचुनाव में BJP उम्मीदवार को पछाड़ कर बनाई भारी बढ़त, बीजेपी को अब भी आस CWG 2026: ग्लास्गो में ‘गोल्डन बॉय’ नीरज चोपड़ा के नाम रहा सिल्वर, जेवलिन में यशवीर ने भी दिखाया दम; जीता ब्रॉन्ज मेडल पेरू में बड़ा विमान हादसा, क्रैश होकर खेत में गिरा पर्यटकों को ले जा रहा प्लेन; दो पायलटों सहित 13 की मौत

Republic Bharat के सवालों पर भड़के मनीष सिसोदिया, झारखंड पेपर लीक और छात्र आंदोलन पर AAP की चुप्पी पर उठे सवाल

नीट पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की सबसे मुखर मांग करने वाली आम आदमी पार्टी (AAP) अब झारखंड में कथित पेपर लीक और छात्रों के आंदोलन पर अपनी चुप्पी को लेकर सवालों के घेरे में है। इसी मुद्दे पर पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया से Republic Bharat के संवाददाता हर्ष त्रिवेदी ने सीधे सवाल किए।

हर्ष त्रिवेदी ने सिसोदिया से पूछा कि क्या AAP झारखंड में पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में भी आवाज उठाएगी। रांची में छात्र कई दिनों से कथित परीक्षा अनियमितताओं और पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

सीधे जवाब देने के बजाय सिसोदिया ने बातचीत का रुख एथेनॉल के मुद्दे की ओर मोड़ दिया। उन्होंने पूछा कि क्या Republic Bharat एथेनॉल का मुद्दा भी उठाएगा। इस पर जवाब मिला कि उस मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा। इसके बाद सिसोदिया ने कहा कि अगर एथेनॉल पर 30 मिनट का कार्यक्रम किया जाएगा, तभी AAP झारखंड के छात्रों के समर्थन में खड़ी होगी।

‘क्या झारखंड के छात्रों के लिए भी उठेगी AAP की आवाज?’

इस पर सवाल किया गया, “सर, ये कैसी शर्त है कि अगर हम एथेनॉल पर शो करेंगे तभी आप झारखंड के छात्रों के समर्थन में आएंगे?” इसके बाद लगातार पूछा गया कि क्या AAP बिना किसी शर्त के झारखंड के छात्रों के लिए आवाज उठाएगी।

जब उनसे पूछा गया कि क्या पंजाब और झारखंड के बच्चे AAP के बच्चे नहीं हैं, तो सिसोदिया ने पलटकर सवाल किया कि क्या गुजरात, राजस्थान और हरियाणा के बच्चे AAP के नहीं हैं। इस पर जवाब दिया गया कि सवाल किसी एक राज्य का नहीं, बल्कि देश के हर छात्र का है और क्या AAP हर राज्य के छात्रों के लिए आवाज उठाएगी।

पंजाब पर इनकार, फिर झारखंड का लिया नाम

पंजाब में कथित पेपर लीक को लेकर सवाल पूछे जाने पर सिसोदिया ने कहा कि वहां कोई पेपर लीक नहीं हुआ और आरोपों को गलत बताया। इस पर कहा गया कि यह मुद्दा राज्यसभा में स्वाति मालीवाल भी उठा चुकी हैं। जवाब में सिसोदिया ने कहा, ‘स्वाति मालीवाल पंजाब सरकार नहीं चलाती हैं।’
झारखंड पर दोबारा सवाल किए जाने पर सिसोदिया ने पहले कहा कि AAP उन सभी राज्यों में जाएगी जहां “बीजेपी और उसके बिचौलिए पेपर लीक करा रहे हैं।” जब उन्हें याद दिलाया गया कि उन्होंने अब तक झारखंड का नाम नहीं लिया है, तब उन्होंने कहा कि पार्टी झारखंड भी जाएगी।

इसके बाद Republic Bharat ने पूछा कि झारखंड में तो बीजेपी की सरकार नहीं है, क्या वहां भी AAP छात्रों के समर्थन में उतरेगी? इस सवाल पर भी सिसोदिया सीधे जवाब देने से बचते दिखे और बातचीत का रुख दूसरी ओर मोड़ने लगे। चैनल ने दोहराया कि उसने NEET सहित देशभर में सामने आए हर पेपर लीक के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया है और उसका सवाल सिर्फ इतना है कि क्या AAP झारखंड के छात्रों के साथ भी उसी तरह खड़ी होगी, जैसे वह NEET मामले में खड़ी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!