August 5, 2026 12:17 am

BREAKING NEWS

ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है! अमेरिकी नागरिकों को मिडिल ईस्ट छोड़ने का आदेश, US स्टेट डिपार्मेंट ने कहा- वहां से तुरंत निकलो 45 मिनट तक कट्टे के दम पर मां-बेटे बंधक, लाखों के जेवर और नकदी लूटकर बदमाश फरार Aaj Ka Rashifal: किसी को मिलेगा रुका हुआ धन, तो किसी के रिश्तों में आ सकती है दरार; जानें सभी राशियों का हाल Bihar: पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, धूं-धूं कर जली बोगी, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर मची अफरा-तफरी हाथ में बंदूक, भाग-भागकर फायरिंग…अमेरिका के ‘इन-एन-आउट बर्गर’ रेस्टोरेंट में शख्‍स ने की अंधाधुंध गोलीबारी, कई लोगों के मारे जाने की खबर- VIDEO बिहार में ‘सियासी पिच’ पर प्रशांत किशोर ने मारी एंट्री, गुजरात में BJP की बंपर जीत, विधानसभा उपचुनाव में किसको क्या मिला?

CG: चार सड़कों के डामरीकरण के लिए 5.93 करोड़ मंजूर

CG: चार सड़कों के डामरीकरण के लिए 5.93 करोड़ मंजूर

उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा स्वीकृति आदेश जारी

रायपुर, 8 अप्रैल 2026

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने कोरबा नगर निगम में चार प्रमुख सड़कों के डामरीकरण के लिए पांच करोड़ 93 लाख 45 हजार रुपए मंजूर किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संचालनालय से इनकी मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में काम पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने कोरबा नगर निगम के कोरबा जोन में सुनालिया ब्रिज से पॉवर हाउस रोड फाटक अंडर ब्रिज रोड तक डामरीकरण के लिए एक करोड़ 12 लाख 55 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। कोरबा जोन में ही पॉवर हाउस रोड फाटक से पुराने बस स्टैंड अंडर ब्रिज तक डामरीकरण के लिए एक करोड़ 56 लाख 90 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं। विभाग ने कोसाबाड़ी जोन अंतर्गत जैन चौक से घंटा घर सड़क तक डामरीकरण के लिए एक करोड़ 25 लाख रुपए तथा घंटा घर से कोसाबाड़ी चौक तक डामरीकरण कार्य के लिए एक करोड़ 99 लाख रुपए मंजूर किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!